Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में बारिश और धूप का खेल रहेगा जारी, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में 15 मार्च तक मौसम में लगातार बदलाव आएगा। बारिश और शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है।;
Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में अब मौसम शुष्क हो चला है। लेकिन अभी भी कहीं कहीं पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। हालांकि, पंजाब और हरियाणा के दक्षिणी जिलों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
बीते देर रात पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई थी। हवाओं के साथ ओलावृष्टि गतिविधियां भी पंजाब के उत्तरी जिलों होने की संभावना जताई गई है।
पिछले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज की गई। लेकिन पिछले 24 घंटों में बारिश और गरज के साथ तीव्रता में वृद्धि हुई है। क्योंकि पूर्व और उत्तर के जिलों में मध्यम वर्षा हुई है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और बिहार तक ऐसा ही मौसम बना रहने की उम्मीद है। जबकि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ इलाकों में इसी कड़ी के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ये मौसम गतिविधियां आज भी जारी रहेंगी और कल भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज रहेगी। जो 15 मार्च की सुबह तक जारी रहेगी। उसके बाद ही मौसम शुष्क बना रहेगा।