Mausam Ki Jankari: पहाड़ों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में बदला मौसम, जानें अपने राज्य का हाल

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। तो वहीं आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के संकेत हैं।;

Update: 2021-10-25 04:16 GMT

भारत मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir), हिमाचल (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) के बाद उत्तर भारत (North India) में भी वेदर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश (Heavy Rain) को लेकर अभी भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है। यूपी में भी बारिश के संकेत हैं।

मौमस विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। दिल्ली में ओले भी गिरे। जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं ठंड अहसास अब होने लगा है। अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के कारण रात में हल्की ठंडक होने लगेगी।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, मौसम में कोई हलचल नहीं हुई और धूप खिली रही। शाम पांच बजे के बाद मौसम ने करवट ली और दिन में ही अंधेरा हो गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली का मौसम साफ होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है। बद्रीनाथ और केदारनाथ की चोटियां बर्फ से कवर हो चुकी हैं। यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बारिश हो चुकी है।

Tags:    

Similar News