Mausam ki Jankari Today: अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत के इन राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी, राजधानी में बारिश का अलर्ट

  • उत्तर भारत में 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की चेतावनी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
;

Update: 2021-02-03 04:59 GMT

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज दिनों दिन बदलता जा रहा है। फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। जिसको लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों के अंदर बारिश और ओलोवृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की चेतावनी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है। 3 से 5 फरवरी को पहाड़ी राज्यों हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। मुरादाबाद में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, मुरादाबाद में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी रहेगा। बूंदाबांदी भी अगले 3 दिनों तक सुबह में मध्यम से हल्का कुहासा रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि 4 फरवरी को पूरे राज्य में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान लगाया गया है। 

Tags:    

Similar News