मौसम की जानकारी : यूपी-बिहार में बारिश का कहर, 44 लोगों की मौत, अलर्ट जारी

बिहार में भी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। नालंदा मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया है जिस कारण डॉक्टर और मरीजों को परेशानी हो रही है।;

Update: 2019-09-28 08:10 GMT

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। बारिश के कारण लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूपी में अलग-अलग इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के चलते 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बिहार में भी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

नालंदा मेडिकल कॉलेज में भरा पानी

बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया है जिस कारण डॉक्टर और मरीजों को परेशानी हो रही है। पानी में खड़े होकर डॉक्टरों को मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। पटना में डाक बंगला चौराहे पर पानी भरा है, जिस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। यहां पर सड़कों पर पानी का वहाब ऐसा है जैसे नदी का पानी बह रहा हो। 


मौसम विभाग ने जारी किया रेल अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश का चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने बिहार में बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का भी आदेश दिया है।

गंगा का जलस्तर बढ़ा, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश

बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को तैयार रहने के आदेश दिए हैं। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं लोगों के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 0612-2294204, 0612-2294205, 0612-2219810 भी जारी किए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News