Mausam Ki Jankari: कोहरे की चादर में लिपटे यूपी-बिहार, अगले 24 घंटे में और बढ़ेगी ठंड
Mausam Ki Jankari: यूपी-बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर लगातार जारी है। यूपी-बिहार के अधिकतर जिले कोहरे की चादर से सोमवार को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कोहरे और धुंध का कहर लोगों को देखने को मिल रहा है।;
Mausam Ki Jankari: यूपी-बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर लगातार जारी है। यूपी-बिहार के अधिकतर जिले कोहरे की चादर से सोमवार को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कोहरे और धुंध का कहर लोगों को देखने को मिल रहा है। सड़कों पर कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर भी नहीं रही। कोहरे और धुंध के साथ-साथ शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। तेज बर्फीली हवा चलने और कनकनी के कारण लोग किसी भी तरह ठंड से बचने की जुगाड़ में जुटे हुए हैं।
बिहार में पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। उत्तर बिहार में कड़ाके की ठंड का असर कुछ ज्यादा ही मिल रहा है जबकि पटना, आरा, बक्सर समेत अन्य इलाकों में भी लोगों को ठंड से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 दिसम्बर की सुबह तक ठंड का कहर जारी रहेगा और आगे तापमान में अगर और भी गिरावट होती है तो रेड अलर्ट जारी हो सकता है। बढ़ते ठंड ने गरीबों की जहां मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं, बुजुर्गों और बीमारों की बीमारी भी बढ़ने लगी है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों में सर्दी का सितम जारी है। यूपी के अधिकतर जिलों में कोहरे की चादर देखने को मिली। वहीं बुलंदशहर कोहरे की चपेट में नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रयागराज और कानपुर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। जबकि सोनभद्र में शनिवार को पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन कड़ाके की ठंड जारी रहने का अनुमान है।
वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर ठंडे दिन के हालात रहे। राज्य में मुजफ्फरनगर दो डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द स्थान रहा। लखनऊ में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।