Mausam ki Jankari: दिल्ली, हरियाणा समेत इन राज्यों में फिर कहर बरपाएगी शीतलहर, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक बार फिर शीतलहर का नया दौर शुरू होने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से 14 जनवरी से 20 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत (north india weather) के कई राज्यो में कड़ाके की ठंड और कोहरे जैसी स्थिति रह सकती है।;
दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड (cold in north india) से बेहाल लोगों को कुछ दिन के लिए शीतलहर (cold wind) से राहत मिल रही थी। लेकिन एक बार फिर आज से शीतलहर का नया दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (indian meteorological department) के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से 14 जनवरी से 20 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत (north india weather) के कई राज्यो में कड़ाके की ठंड और कोहरे जैसी स्थिति रह सकती है।
जिसमें दिल्ली, हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश, बिहार शामिल है। वही बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 21 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं, वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने भी 21 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग (meteorological department) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।
दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज 14 जनवरी को राजधानी में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 8 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 20 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, घना कोहरा भी थोड़ा कम देखा जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं सुबह कोहरा छाए रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा।
इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री पहुंच सकता है। गाजियाबाद में आज घने कोहरे का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (meteorological department) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।