Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में भीषण गर्मी को लेकर IMD का अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पूर्वानुमान की भविष्यवाणी करते हुए भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट (Alert) जारी किया है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।;

Update: 2022-04-13 05:41 GMT

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पूर्वानुमान की भविष्यवाणी करते हुए भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट (Alert) जारी किया है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, अगले 5 दिनों तक लू या भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

वही राजधानी से सटे राज्यों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में मौसमी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। जबकि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गोवा के कुछ हिस्सों में अगले 2 से तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वही चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News