Mausam ki Jankari: देश के इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
गातार हो रही बारिश (Rain) से देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। जिसके चलते लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।;
लगातार हो रही बारिश (Rain) से देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। जिसके चलते लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने सोमवार को (यानी आज) कई राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों के कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कमीर शामिल है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां बारिश की होने संभावना कम है। कुछ राज्यों में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ जिलों में बारिश (Rain) होने की संभावना है।
इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
बता दें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा उफान पर है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। खेत में पानी घुस जाने से फसल बर्बाद हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। जिसके कारण उन्हें अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। वही बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया हैं। पिछले पांच दिनों से सक्रिय मानसून के चलते कटिहार, सुपौल, पटना, अररिया, सहरसा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम 24 घंटे गंगा, गंडक, कोसी के जलस्तर की निगरानी में लगा हुआ है साथ ही कई जिलों में एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) के जवानों को तैनात किया गया है।