Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया 5 दिनों का हाई अलर्ट

Mausam ki Jankari: मौसम विभाग ने आज सर्दी के मौसम के लिए अपना पूर्वानुमान जारी किया है।;

Update: 2022-12-03 03:29 GMT

Mausam ki Jankari: मौसम विभाग ने आज सर्दी के मौसम के लिए अपना पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दी का मौसम दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के अंत महीने तक देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला जाएगा। इन तीन महीनों के बीच कोहरे और शीतलहर की चेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो यहां पर कई राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में अब ठंड के प्रकोप में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके आज सुबह कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। वहीं, शाम से ही मौसम में ठंडक देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ जाएगी।

दिल्ली-हरियाणा और यूपी का तापमान

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया दिखा। जिसकी वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी बहुत कम दिखी। वहीं, प्रदूषण के स्तर में किसी तरह के सुधार की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। हरियाणा से सटे चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हो सकता है।

5 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में अगले 3-4 दिनों तक बारिश होगी। इतना ही नहीं 3 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की भी संभावना है। 4 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News