Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में ओले गिरे, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में भारी ओलावृष्टि
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।;
Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): उत्तर भारत में बीती देर शाम अचनाक मौसम विगड़ गया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। वहीं राजस्थान में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है और भारी ओलावृष्टि भी हुई है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर में देर शाम अचानक मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश और फिर ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने दो दिन पहले पश्चिम विक्षोभ के चलते विभिन्न राज्यों में बारिश की अनुमान उम्मीद जताई थी। बता दें कि देश में बीते कुछ दिनों से मौसम की मिजाज में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर इलके में आंधी के साथ बारिश होने की संभावा जताई थी।
पूर्वानुमान के अनुसार, बीते गुरुवार को अधिकतम 36.9 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत में आंधी के बाद बारिश हुई है और ओले भी पड़े हैं।
रविवार को भी हुई थी बारिश
रविवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और चेन्नई के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। जिससे कई जगहों पर फसल को भी नुकसान पहुंचा था। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून सीजन (मार्च से मई तक) में एक मार्च से 25 अप्रैल के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
स्काईमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि उत्तरी पाक और इससे सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से भी नम हवाएं पहुंच रही हैं। जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अप्रैल के अंत तक बारिश हो वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश, ओले और हवाओं के साथ बारिश हो रही है।