Mausam Ki Jankari: दिल्ली की फिर बिगड़ने लगी हवा, बढ़ रहा प्रदूषण, जानें अन्य राज्यों का हाल
Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में सर्दी का मौसम (Weather) आने की शुरुआत हो चुकी है। सुबह और रात को मौसम ठंडा (Winter Season) होने लगा है। जिसके बाद अब हवा (Pollution) भी खराब होने लगी है।;
Mausam Ki Jankari: देश में अक्टूबर का महीना जारी है और मौसम हर दिन लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश, कहीं धूप तो कहीं ठंड आ गई है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ठंडा होने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दो दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वायु गुणवत्ता में 200 से ऊपर दर्ज किया गया है। कई इलाकों में यह स्तर मापा गया है।
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह के वक्त धुंध दिखाई दे रही है। हर साल दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का कारण हरियाणा और उसके आसपास के सटे इलाकों में पराली जलाने से होता है। जिसकी वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाती है। 14 अक्टूबर तक वायु प्रदूषण ऐसा ही रहना का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात और सुबह के वक्त ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ गई है। खेतों में ओस पड़ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क ही रहेगा।
अन्य राज्यों में बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद है। तो वहीं मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App