Mausam Ki Jankari: गुजरात में मानसून, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, खतरे के निशान से इतनी दूर
Mausam Ki Jankari: देश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है, गुजरात में मानसून (Gujarat Monsoon) ने वापसी कर ली है। वहीं दिल्ली एनसीआर में फिर से प्रदूषण (Delhi NCR Pollution) बढ़ने लगा है।;
Mausam Ki Jankari: देश में एक बार फिर मौसम (Weather) ने करवट बदल ली है, गुजरात (Gujarat) में मानसून (Monsoon) ने वापसी कर ली है। जिसके बाद जल्द ही ठंड बढ़ जाएगी। ठंड की वजह से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Pollution) में फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा है। अन्य राज्यों में भी बारिश (Rain) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
Mausam Ki Jankari: मौसम की जानकारी के मुताबिक, देश में मौसम का मिजाज धीरे धीरे बदल रहा है। एक तरफ दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वहीं गुजरात में भी मानसून ने वापसी कर ली है।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा
दिल्ली एनसीआर जैसे नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक बार फिर प्रदूषण की चादर दिखने लगी है। बीते तीन दिनों में यहां प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से 300 के बीच है। पहले से ही कई इलाके खराब से बेहद खराब श्रेणी में चले गए हैं। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण एक बार फिर जोर पकड़ रहा है।
गुजरात में मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर गुजरात में मानसून ने वापसी की है। जिसकी वजह से वहां का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मानसून के वापसी की वजह इस साल देरी से शुरू होना है। पूरे उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत में वापसी की है। इस वक्त मानसून की वापसी रेखा फारबिसगंज, डाल्टनगंज, जबलपुर, उज्जैन, अहमदाबाद और नलिया से होकर गुजर रही है। ऐसे में यहां का मौसम काफी नम रहने वाला है।
कई राज्यों में बारिश
ठंड बढ़ने और मानसून की वापसी के बीच कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। ओडिशा में अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान केरल, दक्षिणी कर्नाटक व उससे सटे तमिलनाडु, दक्षिणी कोंकण तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और उससे सटे ओडिशा के हिस्सों में बारिश हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App