Mausam Ki Jankari: जानें दिल्ली-एनसीआर समेत आज कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाएं चल रही हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे के हालात हैं।;
देश में मौसम का मिजाज दिनों-दिन बदल रहा है। पूरे उत्तर भारत में मौसम बिल्कुल सर्द है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम कम ठंडा रहने का अनुमान है।
उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। इतना ही नहीं ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाती है। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। इसके साथ ही उड़ानों पर भी इसका असर दिख रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर भारत का मौसम
उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपना कहर बरपा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाएं चल रही हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे के हालात हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के कई इलाकों में पारा माइनस से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई है।
नए साल की पूर्व सध्या पर कैसा रहेगा मौसम
नए साल के पहले हफ्ते में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में लोगों को घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 48 घंटे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन 31 दिसंबर से घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।