Mausam Ki Jankari: इन राज्यों में पाकिस्तान से आए विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 3 दिन तक हो सकती है बारिश

Mausam Ki Jankari: देश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेजी से मौसम (Weather) बदल रहा है। परन्तु मैदानी इलाकों को इसका असर कम ही देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand) में 7 और 8 मार्च को बारिश (Rain) की संभावना है।;

Update: 2021-03-04 10:42 GMT

Mausam Ki Jankari: देश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेजी से मौसम (Weather) बदल रहा है। परन्तु मैदानी इलाकों को इसका असर कम ही देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand) में 7 और 8 मार्च को बारिश (Rain) की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों को में बर्फबारी (Snowfall) की भी संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश (Rain) की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानों में बारिश के साथ तेज हवा से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।

भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पश्चिमी हिमालयी (Western Himalayan) क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्‍पन्‍न हो रहा है। यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) हो सकती है। इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्योंं में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 6-7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश (Rain) की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं सात मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कई राज्यों बारिश की संभावना जता चुका है। इस हफ्ते, हिमाचल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। छह मार्च को राज्य में आकाशीय बिजली के गिरने और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली (Delhi weather) में 33 डिग्री तक जा सकता है तापमान दिल्ली में इस हफ्ते मौसम का मिलाजुला मिजाज दिखेगा। अगले 6 दिनों तक यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 5 मार्च को दिल्ली में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। वहीं 8 मार्च तक राजधानी का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 33 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि कई राज्यों में तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, बीते दो महीनों के मौसम ने भी गर्मी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

इन राज्यों में आ सकता है तूफान

अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान (Storm) भी आने की आशंका है।

मध्य प्रदेश का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। इससे धूप चुभने लगी है। हालांकि हवाओं का रख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना रहने से रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा। सात मार्च से हवाओं की दिशा बदलने से धूप के तेवर और तल्ख हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News