Mausam Ki Jankari: दिल्ली में आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, उत्तराखंड-यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट जारी
पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में हो रही बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया हैं। जिससे लोगों जाम जैसी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच मौसम विभागने अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया हैं।;
मानसून (Monsoon) अंतिम चरण में है इसी के साथ जाते-जाते देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश (Rain) हो रही है। जिसके कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में हो रही बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया हैं। जिससे लोगों जाम जैसी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया हैं।
इसके साथ ही मौसम विभाग (Meteorological Department) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, झारखंड और बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है। वही अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पारा गिरा गया और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से सात डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वही न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। IMD के अनुसार दिल्ली में यही स्थिति अगले 2 दिन तक बनी रहेगी। वही शनिवार को हुई बारिश से यातायात प्रभावित रहा और कई महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। रविवार को भी जाम की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के संभल में बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन ने किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।
वही भारी बारिश के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. और अब तक बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, झारखंड और बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।