Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज से इन राज्यों में बढ़ेगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार यानी आज से देश के इन इलाकों में शीतलहर का नया दौर शुरू होने वाला है। यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी साथ में 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश भी होने की अधिक संभावना है।;

Update: 2022-01-29 02:28 GMT

Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में हो रही लगातार बर्फबारी (snowfall) से तापमान और गिर गया है जिस कारण अधिक ठंड हो रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप खूब देखने को मिल रहा है, साथ ही शीतलहर भी जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मध्य और पश्चिम भारत के लिए नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार यानी आज से देश के इन इलाकों में शीतलहर का नया दौर शुरू होने वाला है। यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी साथ में 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश भी होने की अधिक संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जिस वजह से इन इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और विदर्भ के भी तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ ओर हरियाणा में शीत लहर के हालात बने रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में भी कड़ाके की ठंड बने रहने की संभावना है। इसके अलावा बिहार में भी लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि अगले 24 घंटे के बाद पूर्वी राजस्थान के लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। 

Tags:    

Similar News