MCD Election 2022- एमसीडी चुनावों के रूझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत, कड़ी टक्कर के बाद भाजपा पिछड़ी
MCD Election 2022- एमसीडी चुनाव 2022 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसके बाद भाजपा बड़े अंतर से पिछड़ गई। वहीं कांग्रेस तीसरे स्थान पर चल रही है।;
MCD Election 2022- एमसीडी चुनाव 2022 की 250 सीटों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम के शुरुआती रूझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन बाद में भाजपा पिछड़ती चली गई। इस समय रूझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है।
इस वक्त रूझानों में 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी 130 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 104 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटों पर अभी तक बढ़त मिली है। निर्दलीय उम्मीदवार सिर्फ 05 सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के चलते कांग्रेस किंग मेकर बन सकती है।
एमसीडी के चुनावों में आम आदमी पार्टी को रूझानों में करीब 42.7 फीसदी वोट मिला है। जबकि भाजपा को करीब 38.9 फीसदी वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों के वोट शेयर में करीब फीसदी का अंतर है। दूसरी तरफ चुनावों में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा को बढ़त
वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी को पहली बार बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 112 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी भी 112 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 09 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा के इन नेताओं के गढ़ में पार्टी को बढ़त
आंकडों के मुताबिक गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को बढ़त बनती दिखाई दी है। इसके अलावा भाजपा नेता हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी के क्षेत्र में भाजपा आगे चल रही है। सांसद मीनाक्षी लेखी के लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी, भाजपा से आगे चल रही है। इसके अलावा रमेश विधूड़ी के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा बुरी तरह से पिछड़ गई है।
2017 में भाजपा जीती थी 181 सीटें
2017 में हुए एमसीडी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत मिला था। तीनों एमसीडी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। तब भाजपा को 181 सीटें, आम आदमी पार्टी को 48 सीटें, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटें मिलीं थीं।