भारत 8वीं बार चुना गया सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य, जानें कितने वोट मिले

कोरोना वायरस महामारी के कारण यूएन हेडक्वार्टर 15 मार्च से बंद था। आज यहां पर 3 चुनाव कराए गए। सभी सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले प्रेसिडेंट, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 गैर अस्थायी देशों और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए वोट किया।;

Update: 2020-06-18 02:06 GMT

भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्हेंने लिखा कि सदस्य देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना है। भारत को 192 में से 184 वोट मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के अस्थायी सदस्य चुने जाने के लिए 128 वोटो की जरूरत थी। लेकिन भारत को भारी समर्थन मिला। बताया जा रहा है कि भारत को उम्मीद थी कि उसे 2021-22 के कार्यकाल के लिए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र उच्च-तालिका में लाएगा। 

1950 में गैर-स्थायी सदस्य चुना गया भारत

खबरों के मुताबिक, भारत पहली बार वर्ष 1950 में गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया था। आज भारत को आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य चुना गया है। भारत 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से गैर-स्थायी सीट के लिए एकमात्र उम्मीदवार था।

15 मार्च से बंद था हेडक्वार्टर

कोरोना वायरस महामारी के कारण यूएन हेडक्वार्टर 15 मार्च से बंद था। आज यहां पर 3 चुनाव कराए गए। सभी सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले प्रेसिडेंट, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 गैर अस्थायी देशों और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए वोट किया। इसके साथ ही भारत संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल गो गया है।

Tags:    

Similar News