मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन 21 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल, जानें इनके बारे में

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ई श्रीधरन केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रम की अगुवाई में 21 फरवरी को होने वाली विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।;

Update: 2021-02-18 07:35 GMT

कोलकाता से लेकर दिल्ली मेट्रो के कर्णधार और मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मन बना लिया है। वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ई श्रीधरन केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रम की अगुवाई में 21 फरवरी को होने वाली विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए राज्य में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। 

जानें कौन हैं मैन ई श्रीधरन 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मेट्रो से लेकर देश की राजधानी दिल्ली मेट्रो तक में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। 

मेट्रो जैसे क्रांतिकारी परिवहन माध्यम में ई श्रीधरन के इन्हीं योगदानों के कारण उन्हें साल 2001 में पद्म श्री और साल 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। ई श्रीधरन को फ्रांस सरकार ने भी साल 2005 में 'Chavalier de la Legion d'honneur' अवार्ड से सम्मानित किया था। 

फ्रांस ने ई श्रीधरन को यह सम्मान विकास कार्यों में योगदान के लिए दिया था। इतना ही नहीं अमेरिका की पत्रिका टाइम मैग्जीन में भी इन्हें 'एशिया का हीरो' का टाइटल दिया था। बता दें कि अमेरिका की टाइम मैग्जीन विश्व प्रसिद्ध पत्रिका है।

Tags:    

Similar News