गृह मंत्रालय ने हिंसा रोकने के लिए राज्यों को जारी की एडवाइजरी
गृह मंत्रालय ने देश के कुछ हिस्सों में हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने की घटनाओं को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।;
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हिंसा रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने देश के कुछ हिस्सों में हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने की घटनाओं को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय का कहना है कि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। फर्जी न्यूज और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
MHA sources:State govts&UT administrations requested to take requisite precautionary measures to maintain law&order,peace&public tranquility. They have also been requested to take action against circulation of fake news &rumours on social media having potential to incite violence
— ANI (@ANI) December 16, 2019
गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से कानून और व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। साथ ही अपील की है कि वे हिंसा भड़काने के मकसद से सोशल मीडिया पर फर्जी समाचारों और अफवाहों के प्रसार के खिलाफ कार्रवाई करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App