बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार को एक और झटका, लगातार तीसरे महीने गिरा जीएसटी कलेक्शन

वित्त मंत्रालय के मुताबिक अक्टूबर 2019 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन सालाना आधार पर घटकर 95,380 करोड़ रुपए रहा है।;

Update: 2019-11-01 11:57 GMT

देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच केंद्र सरकार को एक और झटका लगा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक अक्टूबर 2019 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन सालाना आधार पर घटकर 95,380 करोड़ रुपए रहा है।

जिसमें सीजीएसटी 17,582 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 23,674 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 46,517 करोड़ रुपये (इसमें आयातों से 21,446 करोड़ रुपये प्राप्त) हुए हैं। उपकर 7,607 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 774 करोड़ रुपये सहित) है। 

सितंबर के महीने के लिए 31 अक्टूबर 2019 तक कुल 73.83 लाख जीएसटीआर 3 बी रिटर्न दाखिल किए गए। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार यह तीसरा महीना है जब जीएसटी की वसूली 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News