मिशन चंद्रयान-2 भले अभी तक सफल नहीं हुआ लेकिन भारत ने बनाया इतिहास

मिशन चंद्रयान-2 भले ही अभी सौ फीसदी सफल नहीं हुआ है लेकिन भारत ने इतिहास बना दिया है। अब हम चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने वाले पहला देश बन गए हैं।;

Update: 2019-09-08 12:04 GMT

मिशन चंद्रयान-2 भले ही अभी सौ फीसदी सफल नहीं हुआ है लेकिन भारत ने इतिहास बना दिया है। अब हम चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने वाले पहला देश बन गए हैं।

इसको लेकर इसरो ऑफिशियल अपडेट की ओर से ट्वीट जारी किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि अब हम चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाले पहले देश बन गए हैं। इसरो को उम्मीद है कि जल्द ही विक्रम लैंडर से कम्युनिकेट किया जाएगा। 



बता दें कि इससे पहले इसरो को चांद पर विक्रम लैंड की स्थिति का पता चल गया है। ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से उसकी तस्वीर ली है। हालांकि उससे अभी तक कम्युनिकेशन स्थापित नहीं पाया है। खबरों के मुताबिक विक्रम लैंडर तय जगह से पांच सौ मीटर दूर पड़ा है। इसकी तस्वीर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा ने ली है।



इसरो के प्रमुख के. सिवन ने रविवार को बताया कि हमें विक्रम लैंडर के बारे में पता चला है, वह चांद की सतह पर देखा गया है। ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल तस्वीर ली है लेकिन अभी तक कम्युनिकेशन स्थापित नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश में जुटे हैं।


इससे पहले शनिवार को के सिवन ने बताया कि चंद्रयान मिशन अपने लक्ष्य में लगभग सौ फीसदी सफलता के करीब रहा। यह मिशन नाकाम नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पहले से जारी अभियानों में व्यस्त हैं और चंद्रयान-2 के बाद गगनयान मिशन पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार काम जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि गगनयान समेत इसरो के बाकी मिशन तय समय पर होंगे। सिवन ने यह भी कहा कि अगले 14 दिनों में विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News