Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम में मतदान संपन्न, 5 बजे तक हुई 75 फीसदी वोटिंग, जोरामथांगा ने कही ये बात

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। आज के विधानसभा चुनाव में कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं।;

Update: 2023-11-07 01:27 GMT

Mizoram Assembly Elections 2023 Updates : मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। यह वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। आज के विधानसभा चुनाव में कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), कांग्रेस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने सभी 40 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों को उतारा है। जबकि बीजेपी (23), आप (4) और निर्दलीय (23) सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

5 बजे तक मिजोरम में वोटिंग 75 फीसदी 

चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, मिजोरम में 5 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार 75.80 फीसदी वोटिंग हुई है। हालांकि, ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं। वोटिंग प्रतिशत में अभी बदलाव संभव है। मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया है। 


अपने दम पर सरकार बनाएंगे सरकार - सीएम सीएम जोरमथांगा

सीएम जोरमथांगा ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम होंगे। ऐसी स्थिति नहीं आएगी कि हमें अन्य दलों की जरूरत पड़गी। एमएनएफ सरकार बनाने में सक्षम होगी। सीएम जोरमथांगा ने कहा कि बीजेपी इस मायने में हमारी मित्र है कि केंद्र में हम एनडीए के भागीदार हैं लेकिन यहां राज्य में नहीं है। 


सुबह 11 बजे मिजोरम में 26.43% मतदान हुआ 

 मिजोरम में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक यहां 40 विधानसभा सीटों पर 26.43% मतदान हुआ है। 


मशीन खराब होने की वजह से नहीं डाल पाए वोट सीएम 

सीएम जोरमथांगा ने वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस मौके पर सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा कि सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि हम इससे ज्यादा, शायद 25 या उससे ज्यादा सीटें हासिल कर पाएंगे। मेरा मानना ​​है कि हमारे पास आरामदायक बहुमत होगा। इसके अलावा सीएम वोट नहीं डाल सके। उन्होंने कहा कि वह वोट डालने के लिए गए थे, लेकिन मशीन (EVM) काम नहीं कर रही थी, उन्होंने थोड़ा इंतजार भी किया। मगर मशीन ठीक नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे और सुबह की बैठक के बाद मतदान करेंगे। 


कांग्रेस के राज्य प्रमुख ने डाला वोट

वहीं कांग्रेस के राज्य प्रमुख लालसावता ने आइजोल के मिशन वेंगथलांग में एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। 


मिजोरम विधानसभा चुनाव तय करेंगे बीजेपी का भविष्य

दरअसल, मिजोरम में एक पहचान और एक विचारधारा पर आधारित एक समरूप समाज है। ईसाई बहुल राज्य में दो प्रमुख राजनीतिक दल रहे हैं- एक मिजो राष्ट्रवाद पर आधारित है, जबकि दूसरा अपनी धर्मनिरपेक्ष राजनीति के लिए जाना जाता है, जो मिजो ईसाइयों पर केंद्रित है। मिजोरम विधानसभा चुनाव यह देखने के लिए लिटमस टेस्ट है कि क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगली सरकार तय करने में किंगमेकर बन सकती है, जिसमें चुनावी पंडितों ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। जिस लड़ाई में ऐतिहासिक रूप से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को कांग्रेस के खिलाफ लड़ते देखा गया है, उसमें एक तीसरा मोर्चा उभरेगा - जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), जो मिजोरम विधानसभा चुनाव को तीन-तरफा लड़ाई बना देगा।

कितने है मिजोरम में वोटर्स 

11 लाख की आबादी वाले मिजोरम में इस बार कुल 8.52 लाख लोग वोट डालेंगे। इनमें 4.13 लाख पुरुष और 4.39 लाख महिला वोटर्स बताई जा रही है। वहीं इस साल 50 हजार 611 नए वोटर्स जोड़े गए है।

ये भी पढ़ें- गिरफ्तारी के बाद भी CM बने रहेंगे केजरीवाल

Tags:    

Similar News