Mizoram Election Results 2023: लालदुहोमा की ZPM को मिजोरम में बहुमत, जोरमथांगा की MNF को मिली केवल 10 सीट

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। ZPM ने 27 सीटें जीत ली है। वहीं सीएम जोरमथांगा आइजोल 1 विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।;

Update: 2023-12-04 01:34 GMT

Mizoram Election Results 2023 Live : मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों की मतगणना सोमवार को हुई। लालदुहोमा के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी जेडपीएम (ZPM) ने 27 सीट से जीत हासिल कर ली है। वहीं जोरमथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को केवल 10 सीटें मिली है। कांग्रेस एक और बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। ZPM को विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल हुआ है। अब मिजोरम में ZPM अपनी सरकार बनाएंगी। वहीं सीएम जोरमथांगा अपनी विधानसभा सीट से भी चुनाव हो हार गए हैं।

दरअसल, मिजोरम में सात नवंबर को 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ था। 40 में से ZPM ने 27 सीटों पर अपना कब्जा किया है। वहीं MNF केवल 10 सीटों पर ही सिमट गई। जेडपीएम (ZDP) के सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा कि जैसा की आप जानते हैं कि मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। यही हमें निवर्तमान सरकार से विरासत में मिलने जा रहा है। हम अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है, और उसके लिए हम संसाधन जुटाने के लिए टीम बनाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह कल या परसों में गर्वनर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सरकार बनाने की तैयारी की जाएगी। 



मिजोरम  40 विधानसभा सीट    (Mizoram Election Results 2023) 

पार्टी

 लीड

जीत  

कुल 

MNF 

031010

ZPM 

002727

कांग्रेस

000101

बीजेपी 

000202

अन्य 

000

जोरमथांगा ने किया था जीत का दावा

मिजोरम के सीएम और मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने दावा किया था कि उनकी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। अगर पार्टी जीतती है तो जोरमथांगा फिर से मिजोरम की कमान संभालेंगे।

लालदुहोमा बोले पार्टी बनाएगी अपने दम पर सरकार 

वहीं पूर्व आईपीएस लालदुहोमा ने अपने दम पर मिजोरम में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जोरम पिपुल्स मूवमेंट (ZPM) के प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने भ्रष्टाचार, रोजगार और विकास के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी पार्टी अपने दम पर अकेले सरकार बनाने जा रही है। 


चार राज्यों के ये रहे नतीजे

मध्यप्रदेश - बीजेपी 164 सीट, कांग्रेस 65 सीट

राजस्थान - बीजेपी 115 सीट, कांग्रेस 69 सीट और आठ निर्दलीय

छत्तीसगढ़- बीजेपी 54 सीट, कांग्रेस 35 सीट

तेलंगाना -कांग्रेस 64, BRS 39, बीजेपी 8 सीट, AIMIM 7 सीट


ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार, बोले- 'आज की जीत 2024 के हैट्रिक की गारंटी'

 

Tags:    

Similar News