Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट में इन पांच नए नेताओं की एंट्री पक्की, जानें कौन हैं ये
पीएम नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार 8 जुलाई को कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कैबिनेट में 17 से 22 नए मंत्री शामिल होंगे।;
पीएम नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार 8 जुलाई को कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कैबिनेट में 17 से 22 नए मंत्री शामिल होंगे। लेकिन इसमें सिंधिया और पशुपति समेत 20 नए चेहरे को शामिल किया जाएगा। कैबिनेट में 28 नए मंत्रिमंडल की जगह खाली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्बानंद सोनोवाल, नारायण राणे और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। 2019 में मोदी सरकार के सत्ता में वापस आने के बाद यह मोदी 2.0 का पहला कैविनेट फेरबदल हो रहा है। 6 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मंत्रिमंडल के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकें हो रही हैं। बता दें कि हाल के विधानसभा चुनाव में असम में भाजपा के सत्ता में रहने के बाद उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा के लिए रास्ता बनाया। अब सोनोवाल को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
इन 5 नए नेताओं को मोदी कैबिनेट में मिलेगी पक्की एंट्री...
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्वानंद सोनोवाल
3. नारायण राणे
4. शांतनु ठाकुर
5. पशुपति पारस