Modi Oath Ceremony : मोदी के शपथ ग्रहण से पहले जानें लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत क्या रहा

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इसबार न सिर्फ सीटों का तिहरा शतक जड़ा बल्कि वोट प्रतिशत भी थोक के भाव में बटोरे। कुछ राज्यों में तो पार्टी ने पिछले लोकसभा से दूगना वोट हासिल किया है। भाजपा द्वारा जीती गई 303 सीटों में 224 सीटों पर तो पार्टी के प्रत्याशियों ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए।;

Update: 2019-05-29 10:34 GMT

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इसबार न सिर्फ सीटों का तिहरा शतक जड़ा बल्कि वोट प्रतिशत भी थोक के भाव में बटोरे। कुछ राज्यों में तो पार्टी ने पिछले लोकसभा से दूगना वोट हासिल किया है। भाजपा द्वारा जीती गई 303 सीटों में 224 सीटों पर तो पार्टी के प्रत्याशियों ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए।

भाजपा ने इस चुनाव में हर तरह की चुनौती को स्वीकार करते हुए सियासी पिच पर जोरदार ढंग से चुनाव लड़ा। उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे बड़े राज्यों में विपक्षी पार्टियों ने पिछले चुनाव से सबक लेते हुए गठबंधन किया और भाजपा को रोकने का प्रयास किया पर इसमें भी कामयाबी नहीं मिली और भाजपा का झंडा बुलंद हुआ।

इस चुनाव में भाजपा ने कुल पड़े वोट का 37.6 फीसदी वोट हासिल किया। पिछले चुनाव के मुकाबले पार्टी ने अपना विस्तार उन राज्यों में भी किया जहां उनकी पहचान एक अजनबी पार्टी के रूप में होती थी। बंगाल में पार्टी ने दमदारी से चुनाव लड़ते हुए टीएमसी को चुनौती दी। और प्रदेश में 40 फीसदी वोटों के साथ 18 सीटें हासिल कर ली।



 उत्तर प्रदेश में पार्टी ने जातीय गणित को साधने के लिए बने गठबंधन की काट खोजी और पासा पलटने में कामयाब रहे। इसबार सभी वर्गों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। एक प्रतिष्ठित सर्वे कंपनी के मुताबिक 2019 के चुनाव में 8 फीसदी मुसलमानों ने अपना वोट दिया।

शहरी इलाकों के साथ-साथ पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसबार अच्छी पैठ जमाई और पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा वोट हासिल किए। ग्रामीण संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी का वोट शेयर 6.6 पर्सेंट, अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में 3.5 पर्सेंट और शहरी क्षेत्रों में 2.2 पर्सेंट बढ़ा है।



 दूसरी पार्टियों का वोट प्रतिशत पहले के मुकाबले गिरा है। कांग्रेस इसबार 16 राज्यों में अपना खाता नहीं खोल सकी। बसपा को इस चुनाव में कम प्रतिशत के बावजूद फायदा हुआ। पिछले चुनाव में 19.7 प्रतिशत पाने के बावजूद पार्टी ने यूपी में एक भी सीट नहीं हासिल की थी पर इसबार 19.2 फीसदी वोट पाने के साथ 10 सीटे भी जीत ली।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने हालही में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाई थी पर जिस जनता ने इन्हें विधासनभा में वोट देकर सत्ता दी उसने लोकसभा पर एकदम भरोसा नहीं जताया और पार्टी की बुरी गत हुई। राजस्थान में सभी 25 और मध्य प्रदेश की 29 में 28 सीटें भाजपा ने जीतकर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News