भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग तेज, एक दिन में 3 लाख 58 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं। और 543 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है।;

Update: 2020-07-19 05:29 GMT

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग तेज कर दी गई है। 1 दिन में तीन लाख 58 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)  की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार देशभर में 18 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए 1,37,91,869 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिनमें से 3,58,127 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया है।

भारत में 1 दिन में आए 38000 से ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं। और 543 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। जिनमें से 3,73,379 एक्टिव केस हैं। जबकि, 6,77,423 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। और अब तक देश में 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है।  

दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 6 लाख के पार

बता दें कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी के कहर से जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6 लाख 4 हजार से अधिक हो गई है। जबकि, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 44 लाख 24 हजार को पार कर गया है। वहीं 86 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।  

Tags:    

Similar News