Mount Everest Height: पर्वतारोहियों के लिए बढ़ी मुश्किलें, और ऊंचा हुआ माउंट एवरेस्‍ट, अब नई ऊंचाई है ये

Mount Everest Height: चीन, नेपाल और भारत के बीच सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है।;

Update: 2020-12-08 11:26 GMT

Mount Everest Height: चीन, नेपाल और भारत के बीच सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। चीन और नेपाल ने कहा कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई और बढ़ गई है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बयान जारी कर कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल और चीन के विदेश मंत्रियों ने ऐलान करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर हो गई है। नेपाल और चीन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत की ऊंचाई के बारे में घोषणा की।

नए रिकॉर्ड के मुताबिक, अब नई ऊंचाई 86 सेंटीमीटर हो, जो 3 फीट से थोड़ी कम है। पिछले माप से अधिक बताई गई है। नेपाल-चीन सीमा को पार करने वाली पर्वत चोटी की ऊंचाई और बढ़ गई है। काठमांडू और बीजिंग में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने इसका ऐलान किया है। नेपाल साल 2011 से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने पर काम कर रहा था। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा साल 1954 में 8,848 मीटर (29,028 फीट) की आधिकारिक एवरेस्ट ऊंचाई बताई गई थी। 

Tags:    

Similar News