मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस पर हमला, बोले देश आश्चर्यचकित था, कांग्रेस से ज्यादा जमात ए इस्लामी के झंडे क्यों दिखाई दे रहे
आतंकी संगठनों और उनकी जेहादी मानसिकता को प्रोमोट कर रहे हों। उनका कांग्रेस के साथ रिश्ता, कांग्रेस की बदली हुई मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है।;
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आपको याद होगा जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे थे तो देश बहुत आश्चर्यचकित था कि कांग्रेस से ज्यादा जमात ए इस्लामी के झंडे क्यों दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने ये भी देखा था कि आजादी के बाद पहली बार अपने आप को राष्ट्रवादी पार्टी कहने वाली कांग्रेस ने मुस्लिम लीग से भी समझौता किया था और उसे सरकार का हिस्सा भी बनाया था। उस समय कहा गया था कि ये गठबंधन की मजबूरी है।
जमात ए इस्लामी और पीएफआई के साथ भी जो समझौते दिखाई पड़ रहे हैं, उसमें भी कांग्रेस को ये बताना चाहिए कि उसमें कौन सी मजबूरी है। पूरी दुनिया मे जमात ए इस्लामी नाम के इस संगठन की गतिविधियां खून खराबे, आतंक से भरपूर और मानवता के खिलाफ है। लेकिन जब मोदी जी की सरकार आई तो कश्मीर में इनकी गतिविधियों के चलते इनपर प्रतिबंध लगाया गया। ऐसे संगठन जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हों, आतंकी संगठनों और उनकी जेहादी मानसिकता को प्रोमोट कर रहे हों। उनका कांग्रेस के साथ रिश्ता, कांग्रेस की बदली हुई मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है।
इस तरह के संगठनों के साथ कांग्रेस का जो गठबंधन हुआ है उसका जवाब कांग्रेस को देना होगा। बिहार में चुनाव चल रहे हैं तो इसका जवाब आरजेडी को भी देना होगा, क्योंकि उनका कांग्रेस से गठबंधन है।