हज सऊदी अरब सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा, भारत का स्टैंड साफ: मुख्तार अब्बास नकवी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में कहा कि हज सऊदी अरब सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।;

Update: 2021-06-05 13:55 GMT

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है। ऐसे संकट के बीच हज यात्रियों के लिए जो सऊदी अरब की सरकार भी फैसला सऊदी सरकार लेगी भारत सऊदी सरकार के साथ खड़ा हुआ है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दी है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में कहा कि हज सऊदी अरब सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत उनके फैसले में सऊदी सरकार के साथ खड़ा रहेगा। पिछले साल हज कैंसिल हो गया था। इस साल अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उत्तर प्रदेश में रामपुर के दो दिन के दौरे पर है। कोरोना टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के बाद सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सऊदी सरकार की ओर से हज मामले पर भारत का स्टैंड साफ किया है। 

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा कहा कि कोरोना महामारी संकट के समय सऊदी अरब सरकार की भेजी गई ऑक्सिजन जैसी मदद के लिए भी धन्यवाद किया है। आगे कहा कि भारत ने भी सऊदी अरब समेत कई देशों की मदद की है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना महामारी में देश में 16 हज हाउस कोविड केयर सेंटर में बदल दिए गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते साल 2020 में भी कोरोना वायरस की वजह से हज यात्रा रद्द कर दी गई है। सरकार के द्वारा केवल सऊदी अरब के लोगों को ही हज करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इस बार भी हज यात्रा पर संकट छाया हुआ है। 

Tags:    

Similar News