केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले पर BMC का शिकंजा, 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने का आदेश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में बीएमसी ने एक बार फिर मंत्री नारायण राणे को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा है।;

Update: 2022-03-14 16:17 GMT

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पहले बेटों के खिलाफ एफआईआर और अब मुंबई में बीएमसी की ओर से अवैध निर्माण को हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी ने एक बार फिर मंत्री नारायण राणे को नोटिस भेजा है। ये नोटिस जुहू में उनके बंगेल के अनाधिकृत निर्माण को लेकर जारी किया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि राणे ने जुहू में अधिश बंगला अवैध निर्माण के हिस्से में है। पहले मुंबई नगर निगम की एक टीम राणे के घर गई थी। उसके बाद बीएमसी ने राणे के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया।

बता दें कि नोटिस जोरी होने के 15 दिन के भीतर अनाधिकृत निर्माण को हटाने या कार्रवाई करने को कहा गया है। मुंबई नगर निगम के 9 अधिकारियों की टीम 21 फरवरी को राणे के अधीश बंगले पर गई थी। जहां टीम ने नारायण राणे के साथ चर्चा की थी। टीम ने दस्तावेजों की पुष्टि की और बंगले का निरीक्षण भी किया था। साथ ही बंगले की तस्वीरें भी ली गई थी। उसके बाद नारायण राणे ने कहा है कि उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

इससे पहले हाल ही में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुंबई के आजाद मैदान थाने में नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एनसीपी नेता सूरज चव्हाण ने आरोप लगाया था कि दोनों ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था। जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

Tags:    

Similar News