'इम्पीरियल ट्विन टावर' में वीडियो बनाते दो रूसी स्टंटबाज यूट्यूबर मुंबई में गिरफ्तार

Russian YouTubers Arrest In India: मुंबई की सबसे ऊंची इमारत 'इम्पीरियल ट्विन टावर' में दो स्टंटबाज रूसी यूट्यूबर वीडियो बनाने के लिए घुस गए थे। सोसाइटी में लंबे ड्रामे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2022-12-27 10:21 GMT

Russian YouTubers Arrest In India: मुंबई की सबसे ऊंची इमारत 'इम्पीरियल ट्विन टावर' (Imperial twin towers) में दो स्टंटबाज रूसी यूट्यूबर वीडियो बनाने के लिए घुस गए। मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने सोमवार रात को तारदेव में 60 मंजिला ट्विन टावर परिसर में विडियो बनाने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को देते हुए बताया कि दो रशियन यूट्यूबर (Russia YouTubers) को भारतीय दंड संहिता की धारा 452 सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद रूसी दूतावास जानकारी दे दी गई है। दोनों युवकों में से एक का नाम रोमन प्रोशिन है, जिसकी उम्र 33 साल है और दूसरे का नाम मक्सिम शचरबाकोव है, जिसकी उम्र 25 साल है। पुलिस की ओर से बताया गया कि इन यूट्यूबरों को करीबन ढाई घंटे की कोशिश के बाद पकड़ा गया। 

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि दोनों आरोपी कथित तौर पर वीडियो बनाने के लिए ट्विन टावर में घुसे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे में दोनों को देखा और पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान पता चला कि दोनों स्टंटबाजों ने सीढ़ियों से टावर की 58वीं मंजिल पर चले गए और टावर के बाहरी तरफ से नीचे उतरने के दौरान स्टंट वीडियो बनाने वाले थे। पुलिस ने बताया कि जब दोनों स्टंटबाज ने सिक्योरिटी गार्ड को देख लिया तो टावर के 28वीं मंजिल पर आ गए। गार्ड से बचने के लिए तुरंत ही 5वीं मंजिल पर छिपकर वहां से एक टीले पर कुद गए। इस दौरान दोनों आरोपियों के हाथ पैर में हल्की चोटें आई हैं और मामले की जांच की जा रही है। 

Tags:    

Similar News