नवनीत राणा के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस कर सकती है एक और नया वीडियो जारी, रामदास अठावले ने उद्धव सरकार पर कसा तंज

नवनीत राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने दावे का खंडन करते हुए कहा कि सांसद पूरी रात खार पुलिस स्टेशन में थीं और उनका ट्रांसफर किया गया। पुलिस का वीडियो गलत बताया है।;

Update: 2022-04-26 16:17 GMT

अमरावती से सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने मुझे पानी तक नहीं पीने दिया। इन आरोपों को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने एक सीसीटीवी फुटेज ट्वीट किया, लेकिन अब खबर है कि मुंबई पुलिस एक और सीसीटीवी फुटेज जारी करने वाली है।

रामदास अठावले ने सरकार को घेरा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में असमर्थ हो गई है। उन्होंने सांसद नवनीत राणा और उनके पति को जेल में डालकर देशद्रोह का आरोप लगाया है। सत्ता का गलत इस्तेमाल हो रहा है। अभी तक पथराव करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


जबकि दूसरी ओर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने विधायक रवि राणा के कार्यालय में पथराव की घटना से इनकार किया था। अब शिवसेना कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यालय पर कथित रूप से पथराव करने के सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। पाटिल ने कहा कि मुंबई पुलिस अपने अच्छे काम के लिए जानी जाती है।

नवनीत राणा के वकील ने दी सफाई

मुंबई पुलिस कमिश्नर के द्वारा खार पुलिस स्टेशन का नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को चाय-कॉफी पीते हुए एक वीडियो जारी किया गया। इसी वीडियो को लेकर उनके वकील रिजवान मर्चेंट ने दावे का खंडन करते हुए कहा कि सांसद पूरी रात खार पुलिस स्टेशन में थीं और उनका ट्रांसफर किया गया। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने खार पुलिस स्टेशन का वीडियो जारी किया, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है। क्योंकि मेरे क्लाइंट ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के संबंध में शिकायत दी है। 

Tags:    

Similar News