मुंबई: धोखाधड़ी मामले में बीजेपी नेता मोहित कंबोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने धोखाधड़ी मामले में भाजपा नेता मोहित कंबोज (Mohit Kamboj) पर केस दर्ज किया है।;
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने धोखाधड़ी मामले में भाजपा नेता मोहित कंबोज (Mohit Kamboj) पर केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू ने इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। मोहित कंबोज की कंपनी के खिलाफ 52 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का मामला है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोहित कंबोज की कंपनी ने 2011 से 2015 के बीच इंडियन ओवरसीज बैंक से 52 करोड़ रुपये उधार लिए थे। लेकिन पैसा जिस मकसद से लिया गया था। उसकी जगह उसे डायवर्ट कर दिया गया। बाद में मोहित कंबोज की कंपनी ने कर्ज को राइट ऑफ कर दिया।
इसके बाद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक की शिकायत पर मोहित के खिलाफ एक्शन लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रबंधक ने आरोप लगाया कि कंबोज एक कंपनी के तीन निदेशकों में से एक था। जिसने 52 करोड़ रुपये का ऋण लिया और इसका उपयोग इच्छित उद्देश्य के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया। कंबोज और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।