कौन हैं नेफ्यू रियो, जो 5वीं बार बने नागालैंड के CM, लोकसभा से दे दिया था इस्तीफा

सत्ता में कोई भी दल आए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ही बनते हैं। एक बार फिर नेफ्यू के हाथ में नागालैंड कमान आ गई है। नेफ्यू रियो नागालैंड के पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। जानें उनका राजनीतिक सफर...;

Update: 2023-03-07 11:38 GMT

सत्ता में कोई भी दल आए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ही बनते हैं। एक बार फिर नेफ्यू के हाथ में नागालैंड कमान आ गई है। नेफ्यू रियो नागालैंड के पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में रियो की पार्टी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

नागालैंड में पहले से ही एनडीपीपी और भाजपा का गठबंधन था। बता दें कि नेफ्यू रियो नागालैंड में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके बाद एससी जमीर ने तीन बार नागालैंड में शासन किया था।

कौन हैं नेफ्यू रियो

कोहिमा जिले के तुफेमा गांव में नेफ्यू रियो का जन्म 11 नवंबर, 1950 को हुआ था। वह स्वर्गीय गुलहॉली रियो के बेटे हैं और अंगामी नागा जनजाति से ताल्‍लुक रखते हैं। नेफ्यू ने बैप्टिस्ट इंग्लिश स्कूल कोहिमा से पढ़ाई की। उन्होंने दार्जलिंग के सेंट जोसेफ कॉलेज और कोहिमा आर्ट्स कॉलेज से स्नातक की है। नेफ्यू रियो छात्र जीवन में ही सियासत में कदम रख दिया था।

राजनीतिक सफर

नेफ्यू रियो ने 49 साल का राजनीतिक सफर हो गया है। वह 74 साल के हैं। वह 1974 में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की युवा शाखा के अध्यक्ष थे। 1989 में वह कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद 2002 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और नागा पीपुल्स फ्रंट को आगे बढ़ाने में लग गए। 2003 में वह जमीर को हटाकर पहली बार मुख्यमंत्री बने। 2008 में जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा, लेकिन दो महीने बाद ही चुनाव हुए और उन्होंने सत्ता में वापसी कर ली।

इसके बाद उन्होंने कभी पलटकर नहीं देखा और चुनाव दर चुनाव उनका सियासी कद बढ़ता गया। उन्होंने 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर एनपीएफ की सरकार बनाई। चारों चुनावों में एनपीएफ का वोट शेयर नागालैंड में लगातार बढ़ा।

Tags:    

Similar News