Video: टेक ऑफ करते ही एयर एंबुलेंस का पहिया गिरा, मुंबई में हैरतअंगेज लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच रनवे पर अग्निशमन दल के सभी कर्मचारी पूरी तरह तैयार थे।;

Update: 2021-05-07 02:13 GMT

नागपुर से हैदराबाद मरीज को लेकर रही एयर एंबुलेंस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल, जैसे ही नागपुर से विमान (एयर एंबुलेंस) ने टेक ऑफ उसका एक टायर अलग हो कर जमीन पर गिर गया। इसके तत्काल बाद फुल इमरजेंसी का ऐलान कर दिया और विमान को मुंबई एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया गया। जहां इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जिसका वीडियो भी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच रनवे पर अग्निशमन दल के सभी कर्मचारी पूरी तरह तैयार थे। पायलट ने जैसे ही विमान की लैंडिंग कराई, उस पर फोम डालकर विमान में आग लगने से बचाया गया। विमान में कुल 5 लोग थे। जिनमें एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे। 

टेक ऑफ के दौरान विमान का पहिया निकलकर गिर गया था, इसके पेट के बल लैंडिंग की उम्मीद थी। छत्रपति शिवाजी महराज इंटनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा है कि विमान के सेफ लैंडिंग हो गई है। बताया जा रहा है कि हालातों की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाई और बैली लैंडिंग करने का निर्णय लिया। इस हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है, यदि वक्त पर बैली लैंडिंग नहीं करवाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

Tags:    

Similar News