Live: भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कल राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्रालय का चार्ज संभालने से पहले राजनाथ सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।;

Update: 2019-06-01 02:56 GMT

रक्षा मंत्रालय का चार्ज संभालने से पहले राजनाथ सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) पहुंचे और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि राजनाथ सिंह आज रक्षा मंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। अमित शाह को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में नंबर दो का दर्जा दिया गया है। जैसा की आप जानते हैं राजनाथ सिंह के पास मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में गृह मंत्रालय था। लेकिन अब नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। राजनाथ सिंह से पहले यह मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास था।

लाइव अपडेट..

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में पार्टी कार्यालय पहुंचे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे।

शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार हैं, लोगों के सहयोग से यह पिछले साल की तरह सफल होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने कहा कि मैंने उन्हें राज्य में जमीनी हालात, विकास और परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी है।

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय में मौजूद हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिवों से मुलाकात की।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा- शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस जिम्मेदारी को दिए जाने के लिए सम्मान। सुषमा स्वराज जी के नक्शेकदम पर चलने का गर्व है।

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिवों से मुलाकात करेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीन आने वाले सभी डिवीजनों और विभागों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ (Detail Presentation) तैयार करें और वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें।

रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाप्रमुखों, रक्षा सचिव समेत मंत्रालय के तमाम आला अधिकारियों के साथ की पहली सुरक्षा समीक्षा बैठक।

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और नित्यानंद राय ने कार्यभार संभाला।

 नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि और किसान कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। 

राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाला, कई नेता रहे मौजूद। 

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यभार संभाला। इस मौके पर कई नेता मौजूद रहे। वहीं थोड़ी देर में अमित शाह गृह मंत्रालय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

बाबुल सुप्रियो ने संभाला पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री का चार्ज। 

प्रकाश जावड़ेकर ने संभाला पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का चार्ज। मंत्रालय में बाबुल सुप्रियो, MoS भी मौजूद रहे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मीटिंग के बाद उनके आवास से रवाना हुए। 

 रक्षा मंत्रालय की सेवाएं राजनाथ सिंह की उपस्थिति के लिए तैयार हैं। 

 जी किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने के लिए गृह मंत्रालय में  पहुंचे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंचे।

जी किशन रेड्डी गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आज सुबह 11 बजे नॉर्थ ब्लॉक में गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 

अमित शाह को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में नंबर दो का दर्जा दिया गया है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News