नासा ने भी किया इसरो को सलाम, भविष्य में साथ काम करने की जताई इच्छा

इसरो के चंद्रयान 2 मिशन की अब नासा ने भी तारीफ की है। लेकिन अंतरिक्ष को बेहद मुश्किल बताया है। इसके साथ ही भविष्य में इसरो के साथ कार्य करने की इच्छा भी जतायी है।;

Update: 2019-09-07 18:50 GMT

इसरो को भले चंद्रयान दो मिशन में अभी तक पूरी तरह सफलता नहीं मिली है। लेकिन समूची दुनिया ने भारत और इसरो का लोहा माना है। इसरो के प्रयासों की अब नासा ने भी तारीफ की है। जो बताता है कि इसरो का मिशन कितना मुश्किल था। नासा ने कहा है कि इसरो का प्रयास बहुत बेहतर रहा। लेकिन स्पेस बहुत मुश्किल है। साथ ही भविष्य में इसरो के साथ कार्य करने की इच्छा भी जतायी है।

इसरो को चंद्रयान 2 से संपर्क टूटने के करीब 18 घंटे बाद नासा का साथ मिला है। नासा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर इसरो के प्रयासों की तारीफ की है। नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष कठिन है। लेकिन इसरो के चंद्रायन दो को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की कोशिश के प्रयासों की सराहना करते हैं।

नासा ने कहा कि आपने इस यात्रा के जरिए हमें भी प्रभावित किया है। हम भविष्य में सोलर सिस्टम में आपके साथ बेहतर कार्य की संभावनाओं को देख रहे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News