National Sports Awards : राष्ट्रपति कोविंद ने नीरज चोपड़ा, मिताली समेत इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, शिखर धवन को मिला अर्जुन पुरस्कार
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित एक समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। दरअसल खेल मंत्रालय ने 2 नवंबर को इसकी घोषणा की थी। खेल में उत्कृष्टता को पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।;
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित एक समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। दरअसल खेल मंत्रालय ने 2 नवंबर को इसकी घोषणा की थी। खेल में उत्कृष्टता को पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत कुल 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता
- नीरज चोपड़ा
- रवि दहिया
- लवलीना बोर्गोहिन
- श्रीजेश पीआर
- अवनि लेखरा
- सुमित एंटिलो
- प्रमोद भगत
- मनीष नरवाली
- मिताली राज
- सुनील छेत्री
- मनप्रीत सिंह
इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। लेकिन मां का देहांत होने कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सके। शुक्रवार की रात उनकी मां का निधन होने बात वह अपने घर लौट गए। उन्होंने शानदार खेल दिखाकर 2020 पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
इन खिलाड़ियों को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार
- टीपी ओसिफ
- सरकार तलवार
- आशान कुमार
- डॉ तपन कुमार
- राधा कृष्णन नैरो
- संध्या गुरुंगी
- प्रीतम सिवाचु
- जयप्रकाश नौटियाली
- एस. रमन
इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड
- अरपिंदर सिंह
- सिमरनजीत कौर
- शिखर धवन
- मोनिका
- निषाद कुमार
- प्रवीण कुमार
- शरद कुमार
- सुहास लिउ
- सिंहराज अधाना
- भावना पटेल
- हरविंदर सिंह
- दीपक पुनिया
इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को भी न्योता भेजा गया था। आमतौर पर प्रधानमंत्री खेल पुरस्कारों में शामिल नहीं होते हैं, लेकिन पिछले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस वजह से इस बार प्रधानमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति भी समारोह में शामिल हुए।