झारखंड चुनावों से यह साफ हो गया, लोग गैर-भाजपा दलों के साथ: शरद पवार
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड चुनावों के नतीजों से यह साफ हो गया है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं।;
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों से यह साफ हो गया है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर कर दिया। अर्थव्यवस्था संकट में है, बाजार में मंदी है। इन सभी चीजों के वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया है।
NCP Chief Sharad Pawar: The result of #JharkhandAssemblyPolls that has come today clearly states that people are with non-BJP parties. After Rajasthan, Chhattisgarh and Maharashtra, people have decided to keep BJP away from power in Jharkhand also. pic.twitter.com/i3VVuKiDP7
— ANI (@ANI) December 23, 2019
बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे अभी आ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। सत्ताधारी बीजेपी 30 से भी कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। ऐसे में आजसू-JVM जैसे छोटे दल किसके साथ जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन रुझानों से हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है वहीं रघुवर दास की विदाई होती दिख रही है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।
दूसरी बार सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि Jharkhand Mukti Morcha(झामुमो) की अगुवाई वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है और हेमंत सोरेन, झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।
वह अपने राजनीतिक करियर में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। 2019 के चुनाव में सोरेन अपनी राजनीतिक पार्टी के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए लड़ रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App