महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी NCP, बोले शरद पवार- 10 दिन में सब होगा साफ

इस साल के अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा, एनसीपी और कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।;

Update: 2019-07-28 05:16 GMT

इस साल के अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा, एनसीपी और कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

एएनआई के मुताबिक, मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच कांग्रेस के बीच लगभग 240 सीटें हैं। साथ ही हम बाकी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।  

आगे कहा कि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आने वाले 8-10 दिनों में सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। इस बार का चुनाव काफी अहम होने वाला है क्योंकि भाजपा महाराष्ट्र में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।  

वहीं शरद पवार ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र चुनाव से पहले अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है, उन नेताओं पर दबाव डाल रही है जो भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। यह केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, यह हर जगह हुआ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News