New Year 2021: नए साल के जश्न से पहले केरल में लगा बैन, सरकार ने जारी किया आदेश

New Year 2021: कोरोना महामारी और ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन के बाद भारत में अलर्ट जारी है।;

Update: 2020-12-31 02:30 GMT

New Year 2021: कोरोना महामारी और ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन के बाद भारत में अलर्ट जारी है। इसी बीच नए साल के जश्न से पहले कई राज्यों में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच केरल राज्य में सरकार ने सभी सार्वजनिक समारोहों पर बैन लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के खतरे के मद्देनजर केरल सरकार ने नए साल के मौके पर सभी सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर सभी समारोह 10 बजे तक समाप्त हो जाने का भी आदेश है।

बता दें कि दुनिया भर में और भारत के कई राज्यों में कोरोना वायरस के एक स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके चलते कई राज्य सरकारों ने भी सार्वजनिक समारोहों पर कुछ प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया है। कई राज्य सरकारों ने कोविड-19 के नए वायरस के चलते नए साल के जश्न से पहले लोगों के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा की है।

इस महीने की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम में नए वायरस स्ट्रेन ने कहर बरपाया है, तब से कई अन्य यूरोपीय देशों और मध्य पूर्व तक अलर्ट जारी कर दिया है। भारत में ब्रिटेन से सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। केंद्र को मजबूर करने के साथ-साथ कई मामले सामने आए हैं।

Tags:    

Similar News