18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का अगला सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक होगा। संसदीय कार्य मंत्रालय ने इस संबंध में संसद के दोनों सदनों के सचिवालय को सूचित किया।;

Update: 2019-10-21 07:28 GMT

संसद का अगला सत्र (Parliament Session) 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक होगा। संसदीय कार्य मंत्रालय ने इस संबंध में संसद के दोनों सदनों के सचिवालय को सूचित किया। पिछले साल शीतकालीन सत्र 21 नवंबर से शुरु हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था। 

बता दें कि बीते सप्ताह बुधवार संसदीय मामलों की समति की एक बैठक हुई थी। तब इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की थी, इसमें संसद सत्र की तारीखों पर फैसला हुआ था।

माना जा रहा है कि इस सत्र में केंद्र सरकार दो अहम अध्यादेशों को कानून बनाने की कोशिश कर सकती है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 और फाइनेंस एक्ट 2019 पर सरकार अध्यादेश ला चुकी है। आगामी सत्र में इस अध्यादेश पर फैसला हो सकता है।

दूसरा अध्यादेश भी पिछले महीने लाया गया जो ई-सिगरेट और इससे जुड़े उपकरणों के निर्माण, स्टोरेज और बिक्री से जुड़ा है। आगामी सत्र में इस पर भी सरकार कानून बना सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News