Nirbhaya Case : निर्भया के दरिंदों को होने वाली है फांसी, पवन जल्लाद पहुंचे तिहाड़ जेल
Nirbhaya Case : निर्भया गैंगरेप के 4 आरोपियों को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद दिल्ली आ गए हैं। पवन जल्लाद गुरूवार को तिहाड़ जेल भी पहुंच गए हैं। दरिंदों को 1 फरवरी को फांसी दी जानी है।;
Nirbhaya Case : मेरठ के पवन जल्लाद जिन्हें 2012 के गैंग रेप केस में मुजरिमों को फांसी देने के लिए बुलाया गया था, वो तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। दोषियों को 1 फरवरी 2020 को सुबह 6 बजे फांसी देने का दिन तय किया गया है।
Delhi: Pawan Jallad, hangman from Meerut (UP), who was called to execute the 4 convicts of 2012 gang-rape case has reported at Tihar Jail. The convicts are scheduled to be executed on 1st February 2020. (file pic) pic.twitter.com/Rm0OLNlsn1
— ANI (@ANI) January 30, 2020
कई बार हो चुकी है याचिका खारिज
7 साल बाद दिल्ली की कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई तो चारो आरोपी बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। कई बार याचिका खारिज होने के बाद अब उन्हें कहीं से कोई उम्मीद नजर नहीं आई।
छह में से चार को हुई है फांसी की सजा
बता दें कि 6 आरोपियों में से 1 को नाबालिग होने के चलते जुवेनाइल भेज दिया था और फिर वहां से वो रिहा हो गया था। वहीं दूसरे आरोपी (राम सिंह) ने तिहाड़ जेल में फांसी लगा ली थी।