निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोलीं- देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं कुछ सांसद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्षों पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखकर कुछ लोग बहुत जलते हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...;

Update: 2022-12-12 09:55 GMT

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखकर कुछ लोग बहुत जलते हैं। वह नहीं चाहते हैं कि हमारा देश तरक्की करे। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिया है। संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज 7 दिसंबर से ही हो गया है। आज संसद के शीतकालीन सत्र का 6वां कार्य दिवस है। इसको लेकर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से ही शुरू हुई। इस बीच प्रश्नकाल के दौरान सांसदों ने कई अलग-अलग मुद्दे उठाए। साथ ही विपक्ष ने भारत की अर्थव्यवस्था पर भी सवाल उठाए। सभी उठाए गए मुद्दों पर जमकर बहस हुई। 

निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर हमला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है। संसद में कुछ सांसद हैं जो देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। लेकिन विपक्ष को बढ़ती अर्थव्यवस्था से भी दिक्कत है। वे नहीं चाहते हैं कि भारत विकास करे। उन्हें तो भारत के विकास पर गर्व होना चाहिए। लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है।

भारत की अर्थव्यवस्था में कितनी वृद्धि

वर्तमान में भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इसी साल भारत ने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया था। वहीं वृद्धि प्रतिशत की बात करें तो भारतीय अर्थव्यवस्था में 2021-22 में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि 2020-21 में 7.3 की वृद्धि दर्ज की गई थी। 

Tags:    

Similar News