Nisagra Cyclone : मुंबई में चक्रवर्ती तूफान निसर्ग पड़ा कमजोर, मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट

Nisagra Cyclone : अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों से टकरा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को चक्रवर्ती तूफान निसर्ग मुंबई और उसके आसपास के जिलों से टकरा गया है।;

Update: 2020-06-03 14:57 GMT

Nisagra Cyclone : अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों से टकरा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को चक्रवर्ती तूफान निसर्ग मुंबई और उसके आसपास के जिलों से टकरा गया है। जिसके बाद यहां काफी बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने कहा कि अब चक्रवाती तूफान निसर्ग की रफ्तार कम पढ़ती हुई नजर आ रही है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के चलते महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई हिस्सो में भारी बारिश भी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बताया जा रहा है कि 72 साल बाद मुंबई में ऐसा तूफान आया है। 2 हफ्ते के भीतर भारत आने वाला यह दूसरा तूफान है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में ऐसा चक्रवाती तूफान आया था।

Tags:    

Similar News