महाराष्ट्र: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- गठबंधन का होगा मुख्यमंत्री, RSS का कोई संबंध नहीं

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि राज्य में मुख्यमंत्री गठबंधन का होगा।;

Update: 2019-11-07 07:12 GMT

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि राज्य में मुख्यमंत्री गठबंधन का होगा। जल्द ही इसका फैसला हो जाएगा। 

एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही कोई फैसला होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए। आरएसएस और मोहन भागवत का इससे कोई संबंध नहीं है। संघ का सरकार के गठन से कोई मतलब नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हम एक मजबूत और स्थिर सरकार चलाना चाहते हैं, हम शिवसेना के साथ सरकार बनाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे ने खुद कहा था कि देवेंद्र फड़नवीस भी शिव सैनिक हैं।  

अल्पसंख्यक सरकार बनाने के दावे पर कहा कि अभी तक हमारे पास ऐसी कोई जानकारी या प्लान  नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News