AAP ने की ऑड ईवन की घोषणा, नितिन गड़करी के बाद मनोज तिवारी ने भी उठाए सवाल
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को ऑड ईवन योजना को लागू करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने योजना को लेकर सवाल उठाए हैं।;
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को ऑड ईवन योजना को लागू करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने योजना को लेकर सवाल उठाए हैं।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में ऑड-ईवन की जरूरत नहीं। उन्होंने इसकी पीछे की वजह बताते हुए कहा कि रिंग रोड रोड, हाईवे का निर्माण, ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे बनने के बाद दिल्ली में ट्रैफिक कम हुआ है।
#WATCH:Union Minister Nitin Gadkari on Odd-Even scheme says,"No I don't think it is needed.Ring Road we built has significantly reduced pollution in city&our planned schemes will free Delhi of pollution in next 2 yrs. It's their (Delhi govt) decision if they want to implement it" pic.twitter.com/mKlLIISpzX
— ANI (@ANI) September 13, 2019
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार प्रदूषण को लेकर कन्फ्यूज है। पहले भी ऑड ईवन लागू हुआ लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ।
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार एक्शन प्लान लेकर आई है। जिसमें कई चीजों पर काम करने के लिए कहा गया है। इसमें दिल्ली में ऑड-ईवन निमय प्रमुख है। 4 से 15 नवंबर तक यह नियम लागू रहेगा। इससे पहले भी 2 बार नियम लागू हो चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App