मिशन 2024: हरियाणा में चुनाव 2024 को लेकर सीएम नीतीश ने की भविष्यवाणी, इस वजह से बीजेपी के आएंगे बुरे दिन

हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद (Fatehabad) में देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती पर इनेलो (INLD) ने शक्ति प्रदर्शन किया।;

Update: 2022-09-25 13:15 GMT

हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद (Fatehabad) में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती पर इनेलो (INLD) ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां सम्मान दिवस रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इसके अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तेजस्वी यादव, सुखबीर सिंह बादल, सीताराम येचुरी समेत कई पार्टियों के नेता पहुंचे। इसका मकसद विपक्ष को एकजुट करना है।

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस और लेफ्ट समेत सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्य रूप से सामने आता है तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी बुरी तरह से हारेगी।

फतेहाबाद में पूर्व पीएम देवी लाल चौधरी की जयंती के मौके पर इनेलो की मेगा रैली को संबोधित करते हुए ने कहा कि यदि सभी गैर बीजेपी दल एकजुट होते हैं तो वे उन लोगों से आजाद हो जाएंगे, जो देश को बर्बाद करने के लिए काम कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि मैं सभी पार्टियों से अपील करूंगा कि हम सभी को एकसाथ रहना होगा तो उन्हें 2024 में बुरी तरह हारना होगा।

नीतीश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच अनबन करने की कोशिश कर रही है। समाज में हिंदू मुस्लिम के बीच कोई विवाद नहीं है। कुछ शरारती लोग हर जगह पर हैं। 1947 में बंटवारे के बाद कई मुस्लिम लोगों ने भारत में रहना पसंद किया। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि विपक्षी मोर्चे के बारे में बिना कांग्रेस और लेफ्ट के एकजुट होने की कल्पना नहीं की जा सकती है। मेरी एक इच्छा है कि हम सभी को राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आने की जरुरत है और हम ज्यादा से ज्यादा दलों को एक साथ लाने की जरुरत है।  

Tags:    

Similar News