Noida Twin Towers Demolition: नोएडा के ट्विन टावर आज चंद सेकेंड में हो जाएंगे धराशायी, इस तकनीक का हो रहा इस्तेमाल
नोएडा के सेक्टर 93A में बने 100 मीटर अधिक ऊंचे एपेक्स और 97 मीटर ऊंचे सियान टावर को ध्वस्त करने के लिए 3700 किलो विस्फोटक अलग-अलग फ्लोर पर लगाया गया है।;
Noida Twin Towers Demolition: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा में स्थित 2 अवैध टावरों को विस्फोट के जरिए आज 2.30 बजे ढहा दिया जाएगा। ढहा (demolition) जाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सुपरटेक के ट्विन टावरों (Twin Towers of Supertech) को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए मंच पूरी तरह से तैयार किया गया है।
15 सेकेंड से भी कम समय में हो जाएगा धराशायी
विध्वंस इंजीनियरिंग का एक अनूठा चमत्कार होगा जो 100 मीटर ऊंची 2 अवैध टावरों नष्ट कर देगा। केवल अंतिम समय का निरीक्षण बाकी है क्योंकि दिल्ली के प्रतिष्ठित कुतुब मीनार से ऊंचे टावरों को केवल 15 सेकंड से भी कम समय में वाटरफॉल इम्प्लोजन तकनीक से नीचे गिरा दिया जाएगा।
नोएडा के सेक्टर 93A में बने 100 मीटर अधिक ऊंचे एपेक्स और 97 मीटर ऊंचे सियान टावर को ध्वस्त करने के लिए 3700 किलो विस्फोटक अलग-अलग फ्लोर पर लगाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षित तरीके से इस काम को अंजाम देने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
प्रशासन ने आस-पास के इलाके को खाली करा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे दोपहर 2:15 से लेकर 2:45 तक बंद रहेगा। इसके अलावा अगर धूल का गुबार एक्सप्रेस-वे की तरफ रहा, तो इसे कुछ और देर के लिए बंद रखा जा सकता है।
ये रास्ते रहेंगे बंद
* सेक्टर 128 से श्रमिक कुंज चौक तक फरीदाबाद फ्लाई ओवर।
* श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 92 रतिराम चौक तक डबल मार्ग।
* एटीएस तिराहा से गेझा फल सब्जी मंडी तिराहा तक मार्ग।
* एल्डिको चौक से सेक्टर 108 की ओर डबल मार्ग व सर्विस रोड।
* श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 132 की ओर फरीदाबाद फ्लाई ओवर।